यदि इंसान अपनी सोच अपने इच्छा शक्ति से बढ़े साड़ी कठिनाइयों को अपने बीच में समेट कर चलना चाहे तो उनकी इच्छाओं की सीमाओं का अर्थ और परेशानियों बन जाती है।
एक साधारण अपनी जिंदगी में अपने को बहुत सारी मेहनतों के बीच अपनी इच्छाओं को लेकर उसे पूरा करने की आस में बहुत सारी जिम्मेदारियां के बोझ तले दबे हुए रहते हैं जिस कारण वह अपने अंदर की इच्छा को उजागर नहीं करते।
वह तो चाहते हैं दुनिया की हर एक सुख सुविधा को हासिल करना पर उनकी मजबूरी उसकी ना कामयाबी उसको विफल कर देती हैं फिर भी वह नहीं थकते एक ही आस लिए चलते हैं आज नहीं तो कल सारी कठिनाइयां दूर हो जाएगी और मुझे वह मिल जाएगा जिसकी मैं कामना करता हूं।
इसी आश से वह जीते हैं की आज तो दुख है लेकिन कल सुख आएगा मैं नहीं तो मेरे अपने बच्चे कामयाबी का रुख लाएगा बदल देगा वह समाज को मेरे जीवन में जो हाथ जोड़ कर बैठी है रूठ कर जाना होगा उसे मेरे पैरों को छूते हुए जिसे वह शिकंजो से बांधे बैठी है।
और उन सारी चीजों को हासिल कर रख देगा जमीन पर जिसकी मैं सपनों में कामना करता था इच्छाएं रखता था चाह कर भी ना पा सका। लेकिन समय हर एक चीज को बदल कर रख देती है समय ऐसा भी आएगा।
जो हमारे आने वाले पढ़ीयों को सब कुछ आसानी से प्राप्त हो सके वह समय को अपने अनुकूल चलाने के लिए अपने स्थिति को जोड़ते हुए देखना चाहिए तब जाकर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए इससे उनकी मजबूरियों का परिचय खुद को पता लग पाता है। कोई चाहे तुरंत ही सारी खुशियों को अपने कदमों में हासिल कर ले यह बहुत ही कठिन है।
खुशियां तो उसे ही जन्म से प्राप्त होता है जो कि पिछले जन्म में अच्छा काम किया हो पुण्य से भरा हुआ जिंदगी जीता हो औरों के लिए अच्छा सोचता हो, दान ईआदि करता हो।
उसे ही इस धरती पर आते ही जन्म के पश्चात ही सारी खुशियां सोने की थाल में परोसे हुए मिलती है वही इंसान सारी खुशियों का हकदार होता है।
सबक यह है कि हम मनुष्यों को इस जीवनकाल को जीने के लिए अच्छे कर्मों की जरूरत होती है जिसके फलस्वरूप ईश्वर हमें सारी खुशियां देती है जिनकी हम कामना करते हैं।
इसीलिए हम सभी को यह ध्यान में रखते हुए अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए कि औरों के साथ परोपकार की भावना रखते हुए दान पुण्य और दूसरों का मदद गरीबों का भलाई जो बन सके करना चाहिए |
इससे आप पर ईश्वर की असीम कृपा बनी रहेगी और आने वाले समय में आपको कोई भी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप जो चाहोगे वह आसानी से आपको मिल जाएगा।